पुलिस ने व्यापारी से लूटी थी 50 किलो चांदी,कोतवाल और दारोगा गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

कानपुर देहात भोगनीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर, दरोगा और एक हेड कांस्टेबल ने चार दिन पहले कार का पीछा कर औरैया कोतवाली क्षेत्र में सराफा कारोबारी से 50 किलो चांदी लूट ली। सराफा कारोबारी की शिकायत पर औरैया एसपी की सूचना के बाद देहात एसपी ने गुरुवार देर रात भोगनीपुर कोतवाल के आवास से पूरी चांदी बरामद कर ली।मामले में इंस्पेक्टर व दरोगा को औरैया पुलिस को सौंप दिया है जबकि हेड कांस्टेबल फरार हो गया,(Inspector, daroga and a head constable of Bhoganipur kotwali in Kanpur countryside robbed a goldsmith of 50 kg of silver in Auraiya kotwali area four days ago after chasing a car. Auraiya SP recovered the silver from the residence of Bhoganipur kotwal late Thursday night after receiving information from the goldsmith. The inspector and daroga have been handed over to Auraiya police while the head constable absconded)आगरा के सराफा कारोबारी मनीष सोनी मंगलवार रात चांदी लेकर फतेहपुर से आगरा जा रहे थे। गुप्त सूचना पर भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह ने दरोगा चिंतन कौशिक व हेडकांस्टेबल रामशंकर को उनके पीछे लगा दिया। कुछ अन्य लोगों की मदद से औरैया सीमा में व्यापारी को रोककर चांदी लूट ली और वहां से भाग निकले। डर के कारण कारोबारी ने एक दिन बाद यानि बुधवार को औरैया पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर एसपी औरैया से जानकारी मिलते ही कानपुर देहात एसपी वीबीजीटीएस मूर्ति ने गुरुवार की देर रात भोगनीपुर इंस्पेक्टर के सरकारी आवास में छापा मारा और चांदी बरामद कर ली। छापा मारने के लिए एसपी खुद बाइक से इंस्पेक्टर के आवास पहुंचे ताकि किसी को शक हो। इसके बाद औरैया पुलिस इंस्पेक्टर व दरोगा को हिरासत में लेकर गई, जबकि हेड कांस्टेबल रामशंकर फरार हो गया है,एसपी ने बताया कि औरैया एसपी से मिले इनपुट के बाद देर रात इंस्पेक्टर के आवास से 50 किलो चांदी बरामद हुई है,औरैया टीम मौके पर आ गई थी जो इंस्पेक्टर व दरोगा को ले गई जबकि हेडकांस्टेबल की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीनों पुलिस वालों के खिलाफ खिलाफ विभागीय करवाई भी शुरू कर दी गयी है,The SP himself arrived at the inspector’s residence on a bike to conduct the raid so that no one would be suspicious. Auraiya police then took the inspector and daroga into custody while Head Constable Ramshankar fled the scene. The SP said 50 kg of silver was recovered from the inspector’s residence late at night after receiving inputs from the Auraiya SP had arrived who took the Inspector and the Daroga while the Head Constable is being sought. He said departmental action has also been initiated against the three policemen.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button