ईदुल अज़हा की नमाज़ का वक़्त हुआ मुक़र्रर

17 जून को ईदुल अज़हा का पर्व, हुई रुअते हेलाल कमेटी की बैठक में लिया फैसला खुले में न करें कुर्बानी, साफ-सफाई का रखे ख्याल: काजी-ए शहर हाफिज परवेज

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। आगामी 17 जून को बकराईद (ईदुल अज़हा)पर्व मनाया जाएगा। जिसको लेकर रुआते हेलाल कमेटी की मीटिंग जामा मस्जिद कल्लन शाह तकिया मे शुक्रवार को

 

बाद नमाज़ जुमा संपन्न हुई। बैठक में इमामे ईदगाह के अलावा रुअते हेलाल कमेटी के मेम्बरान मौजूद रहे। बैठक में फैसला लिया गया। अजीमुल्लाह चौराहा पहली जमाअत

 

काजी-ए-शहर हाजी हाफ़िज़ परवेज़ उर्फ़ अच्छे मियाँ 6:15 बजे दूसरी जमाअत हाफ़िज़ रेहान 7 बजे, ईदगाह रेलवे स्टेशन रोड हाफ़िज़ गुलाम मुस्तफा हबीबी 7 बजे, ईदगाह

 

सिविल लाइन पवार हॉउस के पास हाफ़िज़ फहद 7:15 बजे, ईदगाह चौरी रोड हाफ़िज़ तबरेज़ 7 बजे, ईदगाह तालाब हाजी फरीदन आलमपुर हाफ़िज़ अशफाक़ रब्बानी 7

 

बजे, ईदगाह घमहापुर हाफ़िज़ अली रज़ा 7 बजे, ईदगाह फलाह उम्मत गर्ल्स डिग्री कॉलेज कारी नज़ीर 6:30 बजे, मस्जिद रौज़ा गाज़ी मिंया मर्यादपट्टी हाफ़िज़ शाहिद रजा

 

6:45 बजे, मस्जिद रौजा गाजी मियां मर्यादपट्टी दूसरी जमाअत हाफिज रियाज 7:15 बजे, मस्जिद नाबीना शाह औराई रोड हाफ़िज़ महताब 6:45 बजे, मस्जिद गोरियाना

 

मोहल्ला हाफिज अहमद रजा 7:15 बजे, मस्जिद इत्तेहाद श्हाबाबाद हाफिज महमूद अयाज 6: 45 बजे, मोहम्मदी मस्जिद काजीपुर हाफिज परवेज 6:30 बजे, मस्जिद अहले

 

हदीस कटरा बाज़ार मौलाना साजिद 6: 30 बजे, ईदुल अज़हा की नमाज़ अदा की जायेगी। इस अवसर पर काजी-ए-शहर हाजी हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां ने कहा खुले

 

में जानवर की कुर्बानी न करें। साफ-सफाई का ख्याल रखते हुए कुर्बानी करें। कहा आपसी मेल मोहब्बत व सौहार्द वातावरण में पर्व को सकुशल सम्पन्न करें। इस मौके पर

 

हाफिज अशफ़ाक़ रब्बानी, हाफिज आबिद हुसैन, मौलाना हाफिज अरफ़ात हुसैन, हाफिज गुलाम मुस्तफा, हाफिज अली रज़ा, हाफिज फहद अत्तारी, हाफिज शहजाद, हाफिज

 

शहनवाज, हाफ़िज़ व कारी शाहिद रज़ा, हाफ़िज़ असहाब, हाफिज अहमद रजा सहित रुअते हेलाल कमेटी के मेम्बरान हाजी एहतेशाम अहमद सिद्दीक़ी, हाजी फरहत अंसारी,

 

असद अय्यूब अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, फैसल खां, शम्सुद्दीन उर्फ़ मुन्ना वारसी, अच्छू खां, मोअज्जिन अहमद शाह, डॉ.रेयाज़ अहमद, इमामुद्दीन इमाम अहमद, आफताब मंसूरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button