आजमगढ़ में जमीनी विवाद के चलते धारदार हथियार से युवक के गर्दन पर वार,अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट:रोशन लाल

Azamgarh: A youth was attacked with a sharp weapon by his tenants over a land dispute in Sikraura village of Azamgarh. The youth suffered serious neck injuries. He has been admitted to the district hospital for treatment. Joginder Chauhan, 22, son of Bal Kishun, a resident of Sikraura village, was installing a tin shed on the bar of his house on Friday morning. During this time, the strippers attacked him with a knife.आजमगढ़ के सिकरौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर युवक पर उसके पट्टीदारों ने ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक के गर्दन पर गंभीर चोट आयी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।सिकरौरा गांव निवासी जोगिंदर चौहान (22) पुत्र बाल किशुन शुक्रवार की सुबह घर के बार टीनशेड लगा रहा था। इसी दौरान पट्टीदारों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जोगिंदर के गर्दन पर गंभीर चोट आयी। जिस पर वह जान बचाने के लिए मौके से भागा। कुछ दूर तक पट्टीदारों ने उसे दौड़ाया भी लेकिन इसी बीच ग्रामीण जुट गए तो हमलावर मौके से भाग गए।पीड़ित भी लहुलुहान होने के चलते मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद ग्रामीण उसे आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मरहम-पट्टी कर उसका इलाज किया जा रहा है। घायल जोगिंदर ने बताया कि उसके चाचा ने ही चाकू से उस पर हमला किया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है,The victim also fell on the spot as he was bleeding. The villagers then rushed him to the district hospital for treatment. He is being treated with bandages. The injured Joginder said it was his uncle who attacked him with a knife. The incident has sparked outrage among the villagers. The city police rushed to the village and started investigation

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button