दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बैरिया बलिया। दुष्कर्म के आरोपी दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव निवासी रजनीश यादव के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर बैरिया पुलिस ने कुर्की के लिए शुक्रवार को

 

नोटिस चस्पा किया। मुनादी भी कराई गई है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में

 

शादी से इन्कार करने पर युवती के परिजनों के तहरीर पर रजनीश यादव, सुनील यादव, शकुंतला देवी व गिरजा यादव के खिलाफ मुकदमा बैरिया थाने में पंजीकृत कराया था।

 

रजनीश यादव के न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने अथवा गिरफ्तारी नहीं होने के कारण इसकी सूचना न्यायालय को दी गई थी। न्यायालय ने कुर्की की कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया था।

Related Articles

Back to top button