बलिया में हादसा: रिश्तेदारी से घर जा रहे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बलिया बक्सर एनएच 31 मार्ग पर चांद नाला देवी मंदिर के सामने शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। वहीं रिश्तेदारी से अपने घर बाइक द्वारा जा रहा था। इस घटना की जानकारी जैसे परिवार को हुई कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची चितबड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नरही थाना क्षेत्र के पिपराकलां गांव निवासी महेंद्र राम 30 वर्ष पुत्र धोधा राम पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था। 10 जून को पत्नी अनीता को लेकर घर आया था कि शुक्रवार को गड़वार थाना क्षेत्र के दामोदर पुर गांव में अपने साढ़ू के घर मिलने के लिए गया था बाइक से घर लौटते समय चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बलिया बक्सर एनएच 31 मार्ग पर चांद नाला देवी मंदिर के सामने रात करीब 7-30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे महेंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना चितबड़ागांव पुलिस को दिया। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की पहचान महेंद्र राम के रूप में हुई। मृतक महेंद्र राम चार भाइयों में सबसे छोटा था। 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कोई बच्चे भी नहीं है। इस घटना के बाद पत्नी अनीता का रोते रोते बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button