Azamgarh:प्रेम प्रसंग में युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया।उसकी हालत गंभीर बताई गई है। सुचना के अनुसार युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी लोगो आए और फिर चाकू मारकर उसकी जान लेने की कोशिश करी। जानकारी के अनुसार जनपद के कप्तागंज थाना क्षेत्र के परसौली गांव में प्रेम प्रपंच का लेकर कुछ लोगो युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई हैं। सर्वेश (30) का गांव के कुछ लोगों से एक सप्ताह पूर्व विवाद हुआ था।जिसे लेकर रंजिश चल रही है। शुक्रवार की रात दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। देर रात घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफ कर दिया। एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया युवक पर हमले के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button