आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गई जान, एक की हालत गंभीर वाराणसी रेफर,सुबह 9:00 बजे दी जाएगी मिट्टी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पूर्वा लहबरिया अंतर्गत एक ढाबे के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक युवक की जहां मौत हो गई,वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है, घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।नबील उम्र 21 वर्ष पुत्र अंसार व मुजस्सिम 16 वर्ष पुत्र एजाज निवासी मंगरावा रायपुर थाना गंभीरपुर आज काम करीब 5:30 बजे मोटर साइकिल से कहीं जा रहे थे, जायका ढाबे से जैसे ही वे हाईवे पर चढ़े, पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए,स्थानीय लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में भर्ती करवाया, हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में नबील अहमद की मौत हो गई। वही मुजस्सिम हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, मृतक नबील के भाई मोहम्मद राशिद ने बताया कि सुबह 9:00 बजे गांव की कब्रिस्तान में मिट्टी दी जाएगी,हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button