हत्या की तीव्र भर्त्सना

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शाखा बलिया के जिला अध्यक्ष डा अजय कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक भृगु मंन्दिर स्थित वाचनालय कक्ष में की गई। जिसमें हाथरस जनपद के जिला अध्यक्ष पंडित योगेश उपाध्याय को 13 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस हत्या की तीव्र भर्त्सना करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित ज्ञापन में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को कठोरतम दण्ड देने की मांग की गई। मृतक के परिवार जनों को आर्थिक सहायता की भी मांग किया गया। बैठक में स्व पंडित योगेश उपाध्याय के चित्र फूल मालाएं चढा कर‌ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर पर डा राजेश्वर तिवारी, ओमप्रकाश चौबे, जनार्दन पाण्डेय,विनय दूबे, दया शंकर ओझा, संस्था के सचिव संतोष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button