सस्ता आम दिलाने के बहाने विवाहिता से युवक ने किया दुष्कर्म

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बैरिया (बलिया) सस्ता आम दिलाने का वादा कर हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव के विवाहिता से एक युवक द्वारा बलात्कार का मामला प्रकाश मे आया है। बारह रुपये किलो सस्ता आम दिलाने की बात कह कर बैरिया के एक बगीचे में ले जाकर उपाध्याय पुर निवासी अजीत कुमार यादव पुत्र हरेराम यादव ने सोमवार दोपहर को दुष्कर्म किया। महिला जब मुक्त हुई तो 112 नंबर पर फोन करके पीआरबी वैन को बुलाया, तो मौके से वह अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।

 

 

 

 

 

इस आशय की प्राथमिकी पीड़ित महिला द्वारा बैरिया थाने में दर्ज कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने अपने तहरीर में बताया है कि अपने मोबाइल से फोन करके अजीत ने मुझे बुलाया कि यहां बारह रुपये किलो आम बिक रहा है। आ जाओ तुम्हें आम की जरूरत है। आकर ले जाओ। मैं मोटरसाइकिल से बैरिया के चिरैया मोड़ पहुंची। जहां से अजीत कुमार यादव ने अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर मुझे एक बगीचे में ले गया और बगीचे में बने कमरे में ले जाकर मुझसे दुष्कर्म किया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी बैरिया थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासी हरेराम यादव का पुत्र अजीत कुमार यादव है। प्रकरण में अपराध संख्या 382/2024 धारा 376 आईपीसी दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button