आजमगढ़ में पति ने फावड़े से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट,शव को घर में छोड़ हुआ फरार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़ में सनकी पति ने मामूली बात पर पत्नी की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी,घटना को अंजाम देकर भागने कामयाब रहा,जनपद के तरवा थाना क्षेत्र के टंडवा खास में करीब बीती रात 1:00 एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फावड़े से काट कर मौत के घाट उतार दियाऔर घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार टंडवा खास के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष ने अपनी पत्नी आशा सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष की आज रात किसी बात को लेकर कहासुनी में अपनी पत्नी को फावड़ा से काटकर निर्मम हत्या कर दी। जब सुबह पास पड़ोस को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना तरवा थाने को दी मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज और थाने की पूरी फोर्स मौके पर पहुंची।और शव को अपने कब्जे में लिया मृतका अपने पीछे 5 बच्चों को छोड़ गई जिसमें 2 लडके और तीन लड़कियां हैं। दोनों लड़के बाहर रखकर अपना जीवन यापन करते हैं और लड़कियों की शादी हो चुकी है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button