नोएडा : यूपी एसटीएफ और बिहार पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, एक लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार

[ad_1]

नोएडा, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश और बिहार एसटीएफ की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार से एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उस पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। यह अपराधी फरार चल रहा था।

अपराधी धर्मवीर यादव को गिरफ्तार करके ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 में लाया गया और इसके बाद बिहार एसटीएफ के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक दोनों टीम ने बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले आरोपी धर्मवीर यादव को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। वह काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर कई मामले दर्ज हैं और बिहार पुलिस ने अपराधी पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

गिरफ्तार अपराधी धर्मवीर यादव (35) से पूछताछ में पता चला कि वह इंटर पास है। उसने साथियों के साथ मिलकर 2014 में खगड़िया में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मुंशी आलोक का अपहरण कर लिया था।

इसके बाद धर्मवीर यादव ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में जमीन के विवाद में गांव के ही राजेश यादव की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने धर्मवीर के पिता और भाई को गिरफ्तार किया था। जबकि, वह फरार हो गया था।

वर्ष 2017 में बिहार की हाजीपुर पुलिस ने धर्मवीर यादव को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। गिरफ्तारी के बाद उसने भागने की योजना बनाई और तबियत खराब होने का बहाना बनाकर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम अनमोल राय और अमित रख लिया था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में रह रहा था।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button