देवरिया:स्वर्गीय तपनारायण उपाध्याय के 42वीं पुण्यतिथि मनाई गई
बरहज/देवरिया:बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बढौना हरदो मैं मैं स्वर्गीय तप नारायण उपाध्याय भागलपुर ब्लॉक के प्रथम ब्लॉक प्रमुख के 14 में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि रमाशंकर पाठक उर्फ बच्चा पाठक रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा स्वर्गीय तेज नारायण उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष स्वर्गीय तेज नारायण उपाध्याय के स्मृति में किया जाता है मुख्य अतिथि द्वारा स्वर्गीय तेज नारायण उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपाध्याय जी अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक कार्यों में लगाया देश की आजादी के बाद सरकार द्वारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने पर पहली बार भागलपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख बने। विशिष्ट अतिथि रमाशंकर पाठक ने कहा कि उपाध्याय के जीवन सादगी सरलता एवं मृदुभाषी स्वभाव से परिपूर्ण था यही वजह था। कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति उपाध्याय जी से जुड़ा रहता था जीवन पर्यंत उन्होंने समाज की सेवा की। कंबल वितरण कार्यक्रम एवं समापन समारोह पर बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा शाका बाबा ने कहा कि आपके परिवार से हमारा पुराना लगाव रहा है जो आज भी है आप सरल सहज व्यक्तित्व के धनी थे। जिससे समाज का बच्चा-बच्चा उपाध्याय जी के नाम से जानता था आपका सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र बड़ा व्यापक था और प्रथम ब्लॉक प्रमुख होने का सौभाग्य प्राप्त था । इस अवसर पर बरहज थाने के उप निरीक्षक यस एन राय हेड कांस्टेबल पवन राव, दीप नारायण यादव ,विक्रांत सिंह, महिला कांस्टेबल प्रीति यादव, किरण साहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन चंद्र प्रकाश उपाध्याय जितेंद्र उपाध्याय भूपेंद्र उपाध्याय शैलेंद्र उपाध्याय विजेंद्र उपाध्याय मनीष उपाध्याय संतोष उपाध्याय उपेंद्र उपाध्याय रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार चौबे ने की कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र उपाध्याय ने किया।