गाजीपुर:अवैध असलहा लेकर वायरल हुआ युवक,जांच में जुटी पुलिस

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:सुरेश पांडे

गाज़ीपुर। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ फोटो खींचा कर शेयर करने का मामला थम नहीं रहा है आलम यह है कि आए दिन कोई न कोई युवक अवैध असलहा चमकाते हुए सोशल मीडिया पर दिखाई दे ही देता है ऐसा ही एक मामला मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत का है मामला यह है कि एक युवक अपने हाथ में अवैध असलहा लेकर और धांसू अंदाज में चश्मा लगा कर अपने दोस्त के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई दिया है जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है स्थानीय के द्वारा ट्विटर के जरिए एडीजी जोन वाराणसी और गाजीपुर पुलिस अधीक्षक को टि्वटर हैंडल के माध्यम से सूचित किया गया है और इस छूट भैया के खिलाफ कार्रवाई और गांव में दहशत के माहौल को दूर करने की मांग की गई है हालांकि पुलिस ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही करती हुई दिखाई दी है लेकिन सवाल यह है कि क्या पुलिस की कार्यवाही के बाद भी ऐसे छूट भैया अभी बचे हुए हैं इस संबंध में मरदह थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि वायरल फोटो को संज्ञान में लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है मामले का बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button