अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चन्द्रमा ऋषि आश्रम पर सुबह 6 बजे से होगा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम

Yoga training program will be held at Chandrama Rishi Ashram from 6 am on International Yoga Day

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

 

आजमगढ़:आजमगढ़ प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, आजमगढ़ श्री जीडी मिश्र ने बताया है कि दिनांक 21 जून 2024 (शुक्रवार) को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति द्वारा तमसा एवं सिलनी नदी के संगम पर स्थित चन्द्रमा ऋषि आश्रम ग्राम मोर्चा,

 

 

जिला आजमगढ़ में प्रातः 6ः00 बजे एक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, आजमगढ़ एवं श्री रामचन्द्र मिशन, आजमगढ़ केन्द्र के सहयोग से योग एवं ध्यान का सत्र आयोजित किया गया है। समाज के सभी लोगों, आस-पास के ग्रामीणों एवं युवाओं को सहभागिता करने के लिए आयोजित किया गया है।
आदिकाल से ही मनुष्य की दिनचर्या नदी तट एवं घाटों से जुड़ी रही है।

 

 

नदियां जीवन एवं जीविका के स्रोत के रुप में रहीं हैं, किन्तु विभिन्न कारणों से नदी की चैड़ाई सिमटती गई। सदानीरा नदियां कम जल प्रवाह अथवा सूखी नदियों में बदलती जा रही हैं। जीवन की धारा सूखती जा रही है, जो भविष्य के जल संकट की ओर चिन्ता बढ़ा रही है। जल संरक्षण के इसी समस्या के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से तथा जल प्रवाह की निरंतरता बनाये रखने एवं प्रदूषण मुक्ति के समाधान के लिए मां तमसा के तट पर योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 

 

उन्होने सभी लोगों से अपील किया है कि योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का कष्ट करें।

Related Articles

Back to top button