आजमगढ़ में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे पिता की सड़क हादसे में मौत,खुशिया बदली मातम में

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़ जिले के रानी की सराय क्षेत्र में बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया(A bike went out of control and hit a tree in Rani Ki Sarai area of ​​Azamgarh district on Wednesday. The youth on the bike was injured in the incident) जबकि पीछे बैठे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि घायल को सदर में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना के उबारपुर लखमीपुर गांव निवासी श्यामलाल 62 पुत्र डक्कू के पुत्री की बरात 20 जून को आनी है। शादी के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। श्यामलाल ने बेटी की शादी की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इससे पहले की बेटी की डोली उठती, पिता की अर्थी उठ गई।बुधवार सुबह श्यामलाल अपने नाती सागर (20) पुत्र दूधनाथ के साथ बाइक से ऊंचागांव स्थित अपने मामा के घर कार्ड देने जा रहा था। बाइक सागर चला रहा था। अभी दोनों रूदरी मार्ग के बाढ़ू चौक पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई। सागर जब तक बाइक संभाल पाता वह पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा,जहां डाक्टरों ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप घायल सागर का उपचार चल रहा है। उधर श्यामलाल के मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्री हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है,Doctors declared Shyamlal dead. While the seriously injured Sagar is undergoing treatment. Meanwhile, the news of Shyamlal’s death reached the house. The deceased is survived by a son and three daughters. Everyone is crying,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button