आजमगढ़:मुहम्मदपुर विद्युत उपकरण मे बिजली आपूर्ति चरमरा गई,अनाड़ी लाइनमैन की तैनाती से…

आजमगढ़ जिले के विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर के 14 कर्मचारियों को सस्पेंड किए जाने के बाद बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। विद्युत उप केंद्र मुहम्मदपुर क्षेत्र में जबरदस्त संकट पैदा हो गया।बताया जा रहा है की अनाड़ी लाइनमैन जिनको ना खंभे पर चढ़ने ना ही तार जोड़ने का अनुभव है ऐसे लाइनमैन की नियुक्ति की वजह से क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है,भीषण गर्मी में गन्ना मकई धान की नर्सरी आदि फसल को बचाने के लिए दिन में जहां विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप कर दी जा रही है, वहीं शाम से आपूर्ति शुरू होने के बाद रात भर बीच-बीच में कई कई घंटो घंटो तक कटौती के चलते जनजीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है,



