दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए प्रस्ताव प्राप्त कराने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित।
जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।
देवरिया, 21 जून जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया है कि वर्ष 2024 में विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 12 श्रेणीयों की पात्रता रखने वाले, पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव 30 जून 2024 तक कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन देवरिया, में प्राप्त करा सकतें हैं।
राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अनुसार श्रेणियां निर्धारित की गई है। दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजनो के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, असाधासरण सृजनात्मक कार्य करने वाले दिव्यांगजन को राज्य स्तरीय सम्मान, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निम्मित सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए, पुनर्वास सेवायें प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी / कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ वेल प्रेस के राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी पुरस्कार हेतु शामिल किया गया है।