भदोही पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर, दशवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में सामूहिक योगाभ्यास कर जनमानस को योग के लिए किया प्रेरित व जागरूक
सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए योग एक अचूक माध्यम-सचिव समाज कल्याण समीर वर्मा योग प्राचीन काल से ही भारत की अतुलनीय विरासत-जिलाधिकारी

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। प्रधानमंत्री जी प्रेरणा व मुख्यमंत्री उ0प्र0 के मार्गदर्शन में भारत की परम्परागत विरासत योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाये जाने के उद्देश्य से 21 जून को आयोजित दशवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनपदों में बृहद एवं भव्य स्वरूप में मनाये जाने के क्रम में जनपद भदोही हेतु पंचायती राज मंत्री एवं अल्संख्यक कल्याण विभाग मुस्लिम वक्फ एवं हज ओम प्रकाश राजभर और सचिव समाज कल्याण समीर वर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह एवं हजारो जनपदवासियों के साथ वीएनजीआईसी ज्ञानपुर भदोही में सामूहिक योगाभ्यास में सम्मलित होकर लोगों को योग के प्रति प्रेरित व जागरूक किया। योग प्रशिक्षक संदेश योगी व डॉ0 प्रियंका सिंह एवं विभिन्न प्रशिक्षकों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनमानस को सामूहिक योगाभ्यास कराया। जनपद के पुलिस लाइन सहित समस्त तहसील/विकास खण्ड/नगरीय निकाय/समस्त ग्राम पंचायतों, विभिन्न संस्थाओं में व्यापक स्तर पर दशवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास योग प्रदर्शन, योग विचार संगोष्ठी, योग रंगोली का आयोजन हुआ।
भारत सरकार द्वारा दशवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘स्वयं एवं सामाज के लिए योग’’ रखी गयी हैं। जिसके योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके। मा0 मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्राचीन भारतीय संस्कृति व सभ्यता में योग सम्मलित था। मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से भारत की विरासत योग का वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति मिली, और आज भारत की योगासन विधि को सम्पूर्ण विश्व के जनमानस अपनाकर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।
मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि जनपदीय कार्यक्रम के साथ ही साथ जनपद की समस्त ग्राम पंचातयों में मनरेगा योजनान्तर्गत स्थल, नदियों, तालाबो, अमृत सरोवरों, खेल मैदान, मनरेगा पार्क एवं स्टेडियम एवं आगनबाड़ी केन्द्रों के साथ ही साथ समस्त तहसीलों/विकास खण्डो/नगरीय निकायों, समस्त ग्राम पंचायतों में सामूहिक योगाभ्यास को व्यापक आयोजन हुआ। सामूहिक योगाभ्यास के पहले जनमानस ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के संदेश के साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय संचेतना का संदेश दिया।
प्रत्येक विकास खण्ड में सम्बन्धित ब्लाक प्रमुख एवं खण्ड विकास अधिकारी, प्रत्येक नगरीय निकायों में नगर अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी, प्रत्येक ग्राम पंचातयों में ग्राम प्रधानों, के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों/संस्थाओं-पतंजलि योगपीठ, ब्रम्हकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग, युवक मंगल दल, के प्रशिक्षकों/व्यवस्थापकों द्वारा एवं अपर जिलाधिकारी शिवनारायण सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भानसिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय आर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ0 रश्मि वर्मा, आयुष नोडल डॉ0 नित्यानन्द, सहित समस्त अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण व जनपदवासी विभिन्न सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



