मिट्टी की अवैध खनन को लेकर प्रशासन हुआ सख्त : उप जिलाधिकारी कमलेश सिंह ने एक जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर को किया सीज

रिपोर्ट सुरेश पांडे
जखनिया गाजीपुर। भूडकुड़ा कोतवाली अंतर्गत तालगांव गांव में अवैध रूप से एक पोखर में काफी दिनों से अवैध खनन कार्य हो रहा था जिसकी मुखबिर से सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी कमलेश सिंह तत्काल नायब तहसीलदार धुर्वेश कुमार सिंह को भेजकर मौके पर अवैध खनन कर रहा था। जिसमे एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर को पड़कर कोतवाली लाएं। जेसीबी और ट्रैक्टर को सीज कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर जखनिया ब्लॉक सहित विधानसभा में जेसीबी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई जगह पर हो रहे अवैध खनन की सुचना सटीक नही मिल पा रही थी।
भूडकुड़ा कोतवाल तारावती ने बताया कि क्षेत्र के अतिगांवा निवासी राजकुमार का जेसीबी और चार ट्रैक्टर बगल के गांव में अवैध खनन का मिट्टी बिक्री कर रहा था।तत्काल सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कमलेश सिंह ने एक जेसीबी 4 ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।
उप जिलाधिकारी कमलेश सिंह ने कहा कि कहीं भी अवैध खनन न होने पाए अगर अवैध खनन की सुचना मिलता है तो तत्काल इसका सूचना दें।अवैध रूप से खनन की सूचना मिली थी जिसमें एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर को सीज किया गया।



