स्थानीय मदरसा दारूल ओलूम सरकारे आसी में मनाया गया योग दिवस
प्रिंसिपल-मु.रहमतुल्लाह ने नियमित योग करने की दी सलाह

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
सिकंदरपुर(बलिया)स्थानीय मदरसा दारुल ओलूम सरकार आसी के प्रांगण में शुक्रवार को दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मदरसा के छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मदरसा के प्रिंसिपल मोहम्मद रहमतुल्लाह द्वारा “स्वयं और समाज के योग” के महत्व के बारे में चर्चा कर योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया गया।
कहा कि जिस तरह योग हमारे तन और मन के लिए आवश्यक है वैसे ही श्री अन्न यथा मोटे अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प हैं। इनसे मिट्टी की सेहत और जलवायु की रक्षा करने में मदद मिलती है। योग कर निरोग रहने के लिए इसे नियमित रूप से करने की छात्र/छात्राओं को सलाह दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मु० रहमतुल्लाह, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी अब्दुल गफ्फार आजमी, मु० इलियास, फिरोज अख्तर, मु० हामिद, मु० खुर्शीद, एहसान अहमद, नसीम अहमद, मु०शोएब, शाहिद अली, मु०दानिश, मु०मोहासिन, वासिल अली, इमाम अख्तर, खुर्शीद अहमद, मु०आदिल, फसाहत हुसैन, मु० अलाउद्दीन, गुलाम मुजतबा, मु० फुर्कानुल्लाह, नुदरत फातिमा, वसी अहमद, मु० असलम, वाहिद अली आदि मौजूद रहे।



