कोटेदार चयन में मनमानी, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

 

 

पंदह बलिया। कोटेदार चयन में मनमानी ग्राम पंचायत अधिकारी पर भारी पड़ी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत विषहर के ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार चौरसिया को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत सीयर को सौंपी है।

विकास खंड पंदह अंतर्गत ग्राम सभा विषहर में रिक्त उचित दर विक्रेता के चयन के लिए 27 सितंबर 2023 को खुली बैठक की गई थी। इसमें ग्राम पंचायत सचिव संजय कुमार चौरसिया ने बिना कोरम पूरा किए ही कार्यवाही रजिस्टर में पक्षपात पूर्ण तरीके से विश्वकर्मा बाबा स्वयं सहायता समूह को चयनित कर दिया था। इसकी शिकायत नारायन बाबा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने एसडीएम सिकंदरपुर से की थी।

 

 

 

जांच में बीडीओ पंदह ने संबंधित पंचायत सचिव की लापरवाही पाई। इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को दी। सचिव को डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। सचिव का स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश के बाद डीपीआरओ श्रवण कुमार सिंह ने संजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विकास खंड-सीयर से संबद्ध कर दिया।

Related Articles

Back to top button