बलिया से चार इंस्पेक्टर और 27 दरोगा स्थानांतरण

 

 

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

 

 

बलिया: जनपद में अपनी पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके चार इंस्पेक्टर और एसओजी प्रभारी समेत 27 दारोगा (सब इंस्पेक्टर) का गैर जनपद में तबादला किया गया है। जबकि मंडल स्तरीय स्थानांतरण में बलिया को दो इंस्पेक्टर और 43 सब इंस्पेक्टर मिले हैं।

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय आजमगढ़ से जारी आदेश के अनुसार 30 अप्रैल तक एक ही जनपद में पांच वर्ष से अधिक दिनों तक तैनात पुलिस अधिकारियों को गैर जनपद में भेजा गया है। पुलिस विभाग ने जनपद में तैनात इंस्पेक्टर राकेश सिंह, योगेश यादव और सियाराम यादव को मऊ भेजा है, जबकि राम अनुराग शुक्ल का तबादला आजमगढ़ के लिए किया गया है। इसके साथ ही आजमगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह और मऊ से बृजमोहन सरोज को बलिया भेजा गया है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टरों के तबादले में एसओजी प्रभारी अजय यादव सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button