Azamgarh news:संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी विधवा महिला ने राेते हुए सुनाया दुखड़ा,SDM ने तुरंत लिया एक्शन

आजमगढ़:स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया , जिसमें कुल सैंतालीस प्रार्थना पत्र आए , जिसमें चार प्रार्थना पत्रों का मौके निस्तारण किया गया। एसडीएम मेंहनगर द्वारा फरियादियों के शिकायती प्रार्थना पत्रों को सुनने के दौरान जब सरदार गंज निवासिनी विधवा चंन्द्रकला ने रोते हुए शिकायत पत्र दिया कि उसकी निजी भूमिधरी पर दबंग पट्टीदारों द्वारा जबरदस्ती मकान निर्माण कराया जा रहा है, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मेंहनगर संत रंजन श्रीवास्तव ने मौके पर तत्काल राजस्व और पुलिस टीम को मौके भेजकर विधवा चंन्द्रकला पत्नी स्व०राजेश के भूमिधरी पर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया। इसी क्रम में दोनों पैरों से दिब्यांंग गोपालपुर गांव निवासी हरी सरोज पुत्र राजेन्द्र ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए गांव के प्रधान द्वारा उसकी आराजी नंबर 684 खेत से लगे चकमार्ग पर बिना पैमाईश के जबरदस्ती जेसीबी मशीन से मिट्टी डाली जा रही है, जबकि उक्त के बाबत दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश पारित है। मामले को संज्ञान में लेते हुए दिवसाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर तत्काल प्रभाव से चकमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य को रोके जाने और पैमाईश कर दिब्यांंग को त्वरित रूप से न्याय देने के लिए संबंधित को आदेशित किया। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों ने एसडीएम मेंहनगर को विधवा और दिब्यांंग को त्वरित ढंग से कार्रवाई करते हुए तत्काल न्याय देने की प्रक्रिया की खूब सराहना करते रहे। वहीं दिब्यांंग हरी सरोज और विधवा चंन्द्रकला ने एसडीएम मेंहनगर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बताया कि इसी तरह के अधिकारी की आज आवश्यकता है। उपस्थित अधिकारियों , कर्मचारियों को संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को शासन मंशा के अनुरूप तय समय-सीमा में निस्तारित किए जाने के साथ ही एसडीएम ने कहा कि शिथिलता बरतने पर संबंधित के विरुद्ध होगी कार्रवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button