आजमगढ़:दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आजमगढ़:जीयनपुर पुलिस में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 11.12.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि विपक्षी मुकेश राजभर पुत्र जित्तू राजभर ग्राम भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ द्वारा मेरे साथ छेड़खानी करते हुये मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 774/2023 धारा 376 भादवि0 बनाम मुकेश राजभर पुत्र जित्तू राजभर ग्राम भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही है।थाना के व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश राजभर पुत्र जित्तू राजभर ग्राम भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ को अमुवारी पेट्रोल पम्प से बुधवार को सुबह लगभग 10.30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



