नहीं रहे इच्छा पूर्ति साईं मन्दिर के प्रबन्धक और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी रहे केदार नाथ मिश्र
बलिया न्यूज 24 के प्रमुख सम्पादक और लीड इण्डिया रिपोर्टर के पिता थे केदार नाथ मिश्र

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया।जापलिंन गंज,एल डी इण्टर कालेज के पीछे
स्थित मिश्र टोली के निवासी और नगर पालिका परिषद,बलिया के वैक्सीनेटर और खजांची रहे केदार नाथ मिश्र का निधन बीती रात्रि 9.15 बजे जापलिंन गंज स्थित आवास पर ही हो गया।केदार नाथ मिश्र का जन्म 1930 में इसी आवास पर हुआ था जो नगर पालिका परिषद बलिया में स्माल पाक्स/चेचक
का टीका लगाने का कार्य करते थे,चेचक समाप्त हो जाने के बाद वैक्सीनेशन के कार्य से हटा कर उन्हें कैशियर बना दिया गया जहाँ उन्होंने कर्मचारी हित के लिए कार्य किया पहले मंत्री और फिर स्वायतशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी रहे।1975 के आपात काल के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान में हांथी रुपी बुलडोजर व प्रशासक डी पी सक्सेना(एस डी एम)के साथ उन्होंने एक यादगार भूमिका का निर्वहन भी किया।कर्मचारी हितों के लिए जेल भी गये।
केदार नाथ मिश्र अपने पीछे तीन पुत्र और उनके बाल-बच्चे छोड़ गये हैं। बड़े पुत्र अशोक कुमार मिश्र जो अब चन्द्रशेखर नगर में रहते हैं जो भरतीय खाद्य निगम के अधिकारी से सेवानिवृत है,दूसरे पुत्र विनोद कुमार मिश्र जो इलेक्ट्रीकल मेन्टेनेन्स के इंजीनियर से सेवानिवृत्त हैं और तृतीय और छोटे पुत्र अजय कुमार मिश्र जो पत्रकारिता करते थे 1999 में बेसिक शिक्षा परिषद में अध्यापक बनकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होकर पुन: पत्रकारिता की ओर अग्रसर हैं ।केदार नाथ मिश्र की अन्तिम यात्रा आज 26 जून को सुबह 8 बजे जापलिंन गंज स्थित उनके आवास से निकलकर मुक्ति धाम पहुंचेगी।



