कम लोड के कनेक्शन पर 442 उपभोक्ता चला रहे एसी, 12 पर केस दर्ज

 

 

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया। बिना लोड बढ़ाए घरों व कार्यालय में चोरी छिपे एसी की ठंडी हवा खानी अब महंगी पड़ने वाली है। विद्युत निगम इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दिया है। मंगलवार को विद्युत निगम की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चोरी छिपे कम लोड पर एसी चलाते हुए 12 उपभोक्ताओं को पकड़ा, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। टीम की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में खलबली मची है।

उमस भरी गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई है। ओवर लोड के कारण लाइन ट्रिप कर जा रही है। लोड से ज्यादा खपत बढ़ने पर विभाग सक्रिय हो गया है। विद्युत वितरण खंड तीन के अधिशासी अभियंता आरके सिंह के नेतृत्व में गठित जेई व लाइन मैन की टीम ने क्षेत्र में बिना लोड बढ़ाए एसी चलाने वाले की सूची तैयार की है। बिना लोड बढ़ाए 442 उपभोक्ताओं को चिन्हित किया है। इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन विजलेंस व विद्युत निगम की टीम ने विद्युत चोरी करने वाले कौशल सिंह निवासी हजौली, राजकुमार सिंह, हृदय शंकर राजभर कुकरहा, श्रीराम यादव, राशिद अली निवासी बसारीखपुर, अफसारी, सफउल्लाह, तैयब, लाल बहादुर निवासी सोनापाली, दीनानाथ यादव निवासी विशुनपुरा, प्रेमलता गुप्ता निवासी घोसी रोड़ नगरा, धनंजय निवासी मेनरोड़ गड़वार पर संबधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

 

अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि एसी चलाने वाले उपभोक्ता कनेक्शन का लोड बढ़ावा लें, अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button