आजमगढ़:मां ने दी तहरीर, पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Azamgarh: Mother lodged complaint, son arrested by police

रिपोर्ट:चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:आरोपी की मां कलवन्ती देवी ने शिकायत किया गया था कि उसका लड़का अविनाश कुमार जो आये दिन शराब व गांजा के नशे मे अलग अलग जगहो पर चोरी करता रहता है,

 

 

दिनांक 22 जून को कमरे की दिवार तोड़कर कर घर मे रखा हुआ 02 मोबाइल फोन व 02 हजार रूपये तथा गेहू चावल चोरी कर लिया। बुधवार को अभियुक्त अविनाश पुत्र मुन्नु प्रसाद निवासी सम्मोपुर आयमा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को बेलइसा मण्डी से समय करीब 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 02 मल्टिमिडिया मोबाईल व 1000 रुपया बरामद हुआ।

 

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button