Azamgarh news:करें योग………..रहें निरोग। अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर सुखदेव पहलवान स्टेडियम में किया जाएगा योगा

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:नौवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर घर ऑंगन योग कार्यक्रम के तहत 21 जून 2023, बुधवार को प्रातः 7 बजे से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बार की जानकारी डॉ डी डी सिंह सदस्य जिला आयुष सोसायटी आजमगढ़ ने देते हुए बताया कि इस बार की थीम मानवता (Humanity) है। अतः आप सभी से आग्रह है कि मानवता की रक्षा हेतु, अपने स्वास्थ्य का संवर्धन करने के लिए 21 जून 2023, बुधवार को प्रातः 7 बजे अधिक से अधिक संख्या में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँचकर योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएँ।



