आजमगढ़:पकड़ा गया दुष्कर्म करने वाला
Azamgarh: Assailant caught

आजमगढ़:बरदह थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी घर पर अकेली थी कि रात में अभियुक्त संतोष पुत्र शिवराम निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना बिरनू जनपद गाजीपुर वादिनी के घर में घुसकर दुष्कर्म किया तथा परिवारिक जनों को बताने की बात पर जान से मारने की घमकी दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 211/24 धारा 376(3) 452,504,506 भादवि0 व 4(2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
बुधवार को प्रभारी निरीक्षक बरदह अखिलेश कुमार मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संतोष पुत्र शिवराम निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना बिरनू जनपद गाजीपुर को मुड़हर मोड़ से समय करीब 07:20 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।



