खराब हैंड पंप की उपेक्षा से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नागरिकों में आक्रोश

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
सिकंदरपुर(बलिया) स्थानीय नगर के वार्ड नं 12 (नूरानी मस्जिद )के सामने स्थित चौराहे पर नागरिकों के शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु लगा सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप कई वर्षो से खराब पड़ा हुआ है पेयजल संयोजन से विहीन परिवार इसी हैंडपंप से पानी जुटाते हैं नगर में पेयजल की आपूर्ति बाधित होने पर लोगों के लिए यह हैंडपंप पानी के उपलब्धता हेतु एकमात्र साधन है मामूली खराबी के चलते उक्त हैंडपंप पिछले कई वर्ष से ठप पड़ा हुआ है जिसके चलते आस-पास रहने वाले लोग खासे परेशान हैं वार्डवासी खराब हैंडपंप को ठीक कराने के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सम्बन्धित विभाग की ओर से अब तक कोई पहल नहीं हुई है जिससे नागरिकों में संबंधितों की उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
समाजसेवी जितेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने उपजिलाधिकारी रवि कुमार को ज्ञापन सौंप कर जनहित में हैंडपंप को ठीक कर कर चालू कराने के लिए अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत सिकंदरपुर को आदेश जारी करने की मांग किया है।



