घटारो गाँव में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली मौके पर हुई मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस

रिपोर्ट सुरेश पांडे
जखनिया गाजीपुर। भुडकुड़ा कोतवाली अंतर्गत घटारो गांव गाजीपुर आजमगढ़ सरहद के बॉर्डर पर बसी हुई गांव है जो अति संवेदनशील मानी जाती है। आज सुबह बाप दादा की बनाई गई पुश्तैनी भूमि पर चाचा भतीजे के विवाद इतना तूल पकड़ लिया कि भतीजे ने चाचा के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही चाचा तड़प के मौके पर दम तोड़ दिए। घर के अन्य सदस्य अगल-बगल के लोग अभी नींद से जाग भी नहीं पाए थे की गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले तो वहां पर पूरी तरह से चीख पुकार मची थी।मालूम हो कि बिट्टू चौहान पुत्र इंद्रदेव चौहान,पिंटू चौहान पुत्र इंद्रदेव चौहान दोनों सगे भाई ने मिलकर अपने सगे चाचा विमलेश उर्फ़ विनीत चौहान 25वर्ष के सिर में गोली मार दी। परिवार के लोग अब तक कुछ सोच पाते कि अस्पताल ले जाए तब तक दम तोड़ दिए। दोनों सगे भाई आरोपियों फरार हो गए। मालूम हो कि शंकर चौहान के चार पुत्र थे जिसमें विमलेश सबसे छोटा पुत्र था ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते का विवाद को लेकर काफी पहले से कहासुनी चली आ रही थी आज यही मामला का कहासुनी बाद तूल पकड़ लिया और भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। ग्रामीणों ने कहा कि बिट्टू चौहान ने ही अवैध तमंचा से अपने चाचा की सिर में गोली मारी है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक बलराम और कोतवाल तारावती ने पहुंचकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने में जुट गए।



