अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बेगनार कार, दो मासूम सहित आठ घायल, गम्भीर

रिपोर्टर संजय सिंह
रसड़ा (बलिया) रसड़ा-सिधागरघाट मार्ग पर सिलहटा गांव के समीप टेढी पुलिय की के समीप नहर में गुरूवार की देर रात बेगनार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ी। जिसमें सवार दो मासूम सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। देवरिया से बेगनार कार में सवार होकर एक ही परिवार के लोग वाराणसी में पूजा करने के लिए जा रहे थे तभी रसड़ा सिधागर मार्ग पर सिलहटा गांव के समीप टेढ़ी पुलिया के पास सूखी नहर में कार असंतुलित होकर गिर पड़ी। कार के गिरते ही घायलों के चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े और घायलों को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महेंद्र नाथ (55), शकीचंद राम (50), देवेंद्र (45), रिंकू (42), गुड़िया (18), बब्लू राम (45) तथा दो मासूम रौनक (05) तथा यंश (02) को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उसी रात को ही रेफर कर दिया गया।
रसड़ा-सिधागरघाट मार्ग के सिलहटा पुलिया में असंतुलित होने से अनियंत्रित होकर, गिरी बैगनार कार।



