आजमगढ़:चाहे गिफ्ट में पठानी सूट मिला हो या राजस्थानी लहंगा,बीच सड़क पर तलवार से केक काटकर बर्थडे मनना युवक को पड़ा महंगा

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:ज्ञातव्य है कि जब किसी का जन्म दिन मनाया जाता है तो इस मौके पर मित्रो द्वारा तरह तरह का गिफ्ट दिया जाता है।और लोग जन्मदिन को बड़े ही अनोखे अंदाज में भव्य तरीके से मनाते हैं इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक अज्ञात युवक ने बीच सड़क पर कार के बोनट पर केक रखकर तलवार से केक काटकर अपना बर्थडे मनाया है ।जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होराही है।

 

 

जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं इस मामले को आजमगढ़ पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए युवक के ऊपर कानूनी कार्यवायी की बात की है ।

 

 

जानकारी के अनुसार बीच सड़क पर कार की बोनट पर तलवार से केक काटकर बर्थडे मनाना नवयुवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरु कर दी। युवकों को चिन्हित कर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर कार की बोनट पर केक काटकर बर्थडे मना रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा कि बड़ी संख्या में युवक कार की बोनट पर केक रखकर एक-दूसरे के चेहरे पर केक लगाते हुए हुल्लड़बाजी कर रहे हैं।

 

 

 

वहीं एक युवक तलवार लिए हुए हैं। जिससे दूसरा युवक हाथ से ले रहा है। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरु करा दी गई है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच बिलरियागंज एसओ विनय कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच कर युवकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button