आजमगढ़ में महां गर्मी का कहर बीमारियों की दौड़ी लहर दर्जनों भर्ती और १० से ज्यादा पहुँचे बैकुंठ शहर,महां गर्मी की बीमारी तंग दर्जनों ऐसे लोग भी हैं जिनकी जाने अंजाने मे जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही स्वर्गवास हो चुका है,

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़ जिला में महां गर्मी के प्रकोप से लोगों की जान जाने लगी है। सोमवार की रात जिला अस्पताल में सब 10 मौतें हुई हैं। सोमवार की शाम लग भग 6.30 से सुबह सात बजे तक लगभग दो दर्जन से अधिक मरीज तेज बुखार यानि गर्मी के प्रकोप की चपेट में आने से भर्ती हुए हैं। वहीं लगभग दर्जनों की संख्या में ऐसे लोग भी जिला जो अस्पताल पहुंचे पहले ही दम तोड़ चुके हैं। जिनका रिकार्ड जिला अस्पताल में भी नहीं है।

जिला अस्पताल में सोमवार की शाम से सुबह तक लगभग 30 से 35 मरीज भर्ती हुए हैं। इमरजेंसी के रजिस्टर में दर्ज इन मरीजों में ज्यादातर मरीज तेज बुखार यानि भीषड़ गर्मी की चपेट में आकर भर्ती हुए हैं। सोमवार की सुबह तक अहरौला के कोठरा गांव निवासिनी 80 वर्षीय प्रभावती, सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव निवासी सुरेश राय 68, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पांतीखुर्द गांव निवासिनी परकल्ली देवी 70, मऊ जनपद के कटिहारी निवासिनी बच्ची देवी 38, अहरौला थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी भागीरथी 58, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन शेखपुरा निवासी हीरा यादव 80 की मौत हो गई।वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी अब्दुल अजीज 60, मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेयांव गांव निवासिनी सुभावती 60, रानी की सराय थाना क्षेत्र के मानिक शेखपुर गांव निवासिनी नर्गिस 70 और नगर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी कैलाश राम सोनकर 68 की मौत हो चुकी थी। इनके अलावा लगभग 20 से 25 मरीज तेज बुखार, उल्टी और चक्कर आने से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसके अलावा लगभग दर्जनों लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। जिसके कारण उनका विवरण जिला अस्पताल के पास भी नहीं है।जिला अस्पताल के ईएमओ डा. जावेद ने जिला अस्पताल में हुई छः मौतों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सोमवार की रात लगभग छह लोगों की मौत हुई। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग मृत हाल में अस्पताल आए थे। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग रात में बुखार, उल्टी और चक्कर आने से भर्ती हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button