आजमगढ़:विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Special Communicable Disease Control Campaign

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

अहरौला आजमगढ़ विकासखंड अहरौला पर आज दिन शुक्रवार को दिन के 11:00 सभी विभागों के अधिकारियों ,सचिवों और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अहरौला आलोक कुमार ने की जिसमें संचारी रोगो पर नियंत्रण और मिशन दस्तक अभियान पर चर्चा करते हुए 1 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक संचारी रोग अभियान की शुरुआत की जा रही है और 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक़ अभियान चलेगा,

 

 

 

 

इसको 100% सफल बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कहा बारिश का समय शुरू हो रहा है और तमाम तरह की संक्रमित बीमारियां पैदा होगी जिससे आमजन को कई तरीके की बीमारियां उत्पन्न होगी ऐसे में इसके रोकथाम के लिए अभी से हमें तत्परता दिखाते हुए शासनादेश के अनुसार अपने कार्यों को सही रूप से करते हुए इस अभियान को सफल बनाना है और इसके अंतर्गत गांव के अंदर साफ सफाई व्यवस्था कूड़े का सही रूप से निस्तारण खुले में शौच को रोकना और नालियों की सफाई ब्लीचिंग

 

 

 

और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नालियों के आसपास और जमे हुए गंदे पानी के ऊपर ब्लीचिंग और चूने का छिड़काव करने की व्यवस्था की जाए और गंदे पानी का जमाव न होने दें फागिंग कराने के साथ एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया जाए इससे डेंगू और मलेरिया का बचाव होगा बच्चों को नियमित टीकाकरण कराया जाए गांव में हर व्यक्ति अपने अगल-बगल साफ-सफाई रखें मच्छरदानी का प्रयोग करें स्वच्छ पेयजल ही पिए और सभी ग्राम प्रधानों का सहयोग लेते हुए आशा आंगनबाड़ी स्वास्थ्य कर्मी सभी लोग ग्राम पंचायत सचिवों का सहयोग लेकर इस व्यवस्था को सुनिश्चित करें एडियो पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा ग्राम पंचायतें ग्राम सचिव के माध्यम से ग्राम निधि के राज्य वित्त से साफ सफाई व्यवस्था पर व्यय करेगी और हर खर्च का सही रूप से फाइल बनाएंगे और हर एंगल का फोटो रहना चाहिए सफाई कर्मी अपने कार्यों का सही रूप से निर्वहन करेंगे और अपने-अपने गांव के कलेस्टर को साफ सफाई व्यवस्था से सुसज्जित करेंगे ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला के प्रभारी डॉक्टर मोहनलाल ने कहा कि गांव के अंदर इस अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने जाने चाहिए और तभी जाकर हम इस अभियान को सफल कर पाएंगे स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य अंतर्विभागीय टास्क फोर्स के कर्मचारी इस बैठक में शामिल हुए,जिसमे ,

 

 

 

 

जनमानस के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये सभी बेहतर कार्य करने को निर्देश दिये।गए इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार एडियो पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव सीडीपीओ मोहम्मद जुनैद प्रभारी सीएससी मोहनलाल बीपीएम राजेंद्र गुप्ता शैलेंद्र चौबे पप्पू मौर्य एडियोएजी शैलेंद्र द्विवेदी हो विभूति सिंह रूपचंद खंड प्रेरक और सफाई कर्मचारी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button