आजमगढ़:राजस्व निरीक्षक द्वारा घूस का पैसा मांगे जाने की रिपोर्ट संपूर्ण समाधान दिवस में की गई,पत्थर नसब का ₹4000 पहले लिया रिपोर्ट देने के लिए मांग रहा था अलग से पैसा
Azamgarh: Report of demanding bribe money by revenue inspector was made in Sampurna Samadhan Divas, Patthar Nasab of ₹4000 was taken earlier and was demanding separate money to give report

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़: आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर श्री सभाजीत पुत्र गजराज निवासी ईश्वरपुर पवनी द्वारा तहसील बूढनपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर रामनयन यादव, राजस्व निरीक्षक क्षेत्र कोयलसा,
तहसील बूढ़नपुर के विरूद्ध एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि प्रार्थी की पत्नी आशा के नाम से धारा-21/24 उ०प्र० राजस्व संहिता-2006 के अन्तर्गत मौजा कोयलसा का पत्थर नसब हेतु दावा प्रस्तुत किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक द्वारा पूर्व में 4000 रूपये लेकर निशान देही कर दिया गया, किन्तु उक्त निशान देही पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु उनके द्वारा पुनः अतिरिक्त रूपये की मांग की जा रही है। प्रकरण की जांच हेतु उप जिलाधिकारी फूलपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया।
उप जिलाधिकारी फूलपुर/जांच अधिकारी की आख्या के आधार से स्पष्ट है कि अपचारी कर्मचारी श्री रामनयन यादव द्वारा शिकायतकर्ता श्री सभाजीत से सीमांकन कार्य हेतु पैसा लिया गया, जो रिश्वत है तथा इनके इस अपकृत्य से शासन/प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। उक्त कृत्य सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विपरीत है तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अपराध भी है।
उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा उ0प्र0 सरकारी कर्मचारी (अनुशासन एवं अपील) नियमावली में निहित प्राविधिनों के अन्तर्गत रामनयन यादव राजस्व निरीक्षक (निलम्बित) को सेवा से “पदच्युत” जो भविष्य में नियोजन से निरर्हित करता है“ के दण्ड से दण्डित किया गया तथा उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर को निर्देशित किया गया कि रामनयन यादव राजस्व निरीक्षक (पदच्युत) के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराना सुनिश्चित करें।



