आजमगढ़:पकड़ा गया चोरी के मोबाइल व नकदी के साथ

आजमगढ़: बिलरियागंज थाने की पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण, चोरी गये मोबाइल व नकदी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा ईफ्फत पत्नी अबुहुरैरा निवासी ग्राम बिन्दवल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

 

 

ने थाना बिलरियागंज पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादिनी मुकदमा के घर में मुख्य कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे 15000/- रूपया व सोने के चार कान का बुदाँ तथा एक ओप्पो की मोबाइल चालू हालत मे चुरा ले गया है, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 196/2024 धारा 457/380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 28.06.2024 को प्रकाश में आये अभियुक्त मोहम्मद अहमद पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम बिन्दवल

 

 

थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के कब्जे से चोरी गया मोबाइल तथा चोरी गये पैसों मे से 1500/- रू0 बरामद हुआ तथा अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की वृद्धि की गयी। शुक्रवार को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में

 

 

विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त मोहम्मद अहमद पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम बिन्दवल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को चोरी गये एक अदद मोबाईल फोन व 1500/ रुपये नगद के साथ बिन्दवल जैगहा रोड पर शिब्ली कालेज मोड़ के पास से समय करीब 9.30 बजे गिरफ्तार किया गया बरामद मोबाइल अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।

Related Articles

Back to top button