आजमगढ़:पकड़ा गया चोरी के आभूषण व नकदी के साथ शातिर

आजमगढ़:निजामाबाद थाने की पुलिस ने घर से चोरी गये आभूषण व नकदी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादी परमेश यादव पुत्र ललतू निवासी पाइन्दापुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ ने थाना निजामाबाद पर लिखित तहरीर दिया कि वादी का परिवार गुजरात में रहता था। वादी जब दिनांक 10.04.24 अपने घर आया तो देखा की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छत के उपर लगा सिमेन्ट का पतरा तोड़ कर घर में रखा सोने-चाँदी का गहना व 5000 रूपये नगद चोरी कर लिया है।
वादी के प्रा0पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153/24 धारा 380/411 IPC बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना व आवश्यक कार्यवाही हेतु उ0नि चन्द्रजीत यादव को सुपुर्द किया गया। शुक्रवार को उ0नि0 चन्द्रजीत यादव मय हमराह को सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी का समान लेकर बेचने के लिए खादा पेट्रोल पम्प के पास खड़ा है।
इस सूचना तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया जिसने अपना नाम अजय यादव पुत्र स्व0 जवाहीर यादव निवासी पाइन्दापुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ उम्र 34 वर्ष बताया और उसके कब्जे से एक जोड़ी
कान की बाली पीली धातु व दो अदद मंगल सूत्र का धागा लाल व पीले रंग की दो सौ रूपया बरामद हुआ। अभियुक्त का यह कृत्य 380/411 भादवि का अपराध है अपराध को बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 9.30 बजे सुबह हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।



