पेंशन दिलवाने के बहाने कागजात ले खुलवाया बैंक खाता, की धोखाधड़ी

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया। सदर कोतवाली के घुरहू नारायण स्थित छपरा निवासी सकिला पत्नी बदरे आलम ने एक शिक्षिका व उसकी भांजी पर पेंशन दिलाने के नाम पर बैंक खाता खोलकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शिक्षिका साविरा खातून व भांजी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सकिला ने दी तहरीर में कहा कि जेपी नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में काम कर जीविकोपार्जन करती हूं। स्कूल की शिक्षिका साबिरा खातून से मुलाकात हुई। वर्ष 2023 में सरकार से पेंशन दिलाने के लिए मेरा आधार कार्ड, फोटो सहित अन्य कागजात लिए। अपनी भांजी के साथ भेजकर मेरा पैन कार्ड बनवाया। पेंशन का पैसा खाता में आने की बात कहकर बैंक में खाता खुलवाया। मुझे बरगला कर उसने अपना मोबाइल नंबर डलवाया दिया। बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड व पैन कार्ड अपने पास रख लिया। 15 जनवरी को साइबर ईस्ट दिल्ली से एफआईआर का नोटिस मिला तो साविरा से इसके बाबत पूछा। उसने बताया की एटीएम कार्ड व पासबुक कही खो गया है। मुझे शंका हुई की उक्त दोनों ने मेरे खाते से गलत कार्य किया है। प्रभारी कोतवाल गिरजेश सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



