रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में दो घायल

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। शुक्रवार को खेजुरी थाना क्षेत्र के खरसरा गांव में बलिया सिकन्दरपुर मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवारों की पिकअप से ओवर टेक करने के क्रम में सामने से आ रही परिवहन निगम की बस से हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गाँव निवासी सुरजीत कुमार 35 वर्ष एवं नीतीश कुमार 18 वर्ष एक ही बाइक से बलिया के तरफ से लौट रहे थे। ज्योंहि वे खरसरा गाँव के स्टेट बैंक के सामने पहुंचे, तभी उनके आगे चल रही पिकअप को ओवरटेक करने के चक्कर मे सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा कर गई। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button