आजमगढ़: करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी मालधारी विश्वकर्मा 67 वर्ष पुत्र शिवनायक विश्वकर्मा की शनिवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे पंखे मे उतरे करेंट लगने से मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दी।

जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार निवासी मालधारी विश्वकर्मा 67 वर्ष पुत्र शिवनायक विश्वकर्मा घर में अपने बिस्तर के पास शनिवार के दोपहर लगभग 1:00 पंखे को चालू करने गए कि अचानक पंखे मे करंट उतर गया और करंट की चपेट में आने से वह अपने बिस्तर के पास गिर गए और पंखा उनके ऊपर गिर गया पंखा गिरने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जब उनके पास पहुंचे तो देखा कि वह निचे गिरे पड़े हैं और पंखा उनके ऊपर है।

परिवार के लोग पंखे का करंट बंद करके उनको आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button