Burhanpur news:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया योगासन

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील बोले- स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव

बुरहानपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील सहित जनप्रतिनिधिगण शहर के गणेश उच्च. माध्य.विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और योगासन किया। आचार्य श्रीमती राजेश्वरी भट्ट एवं आचार्यकुलम हरिद्वार से कु. अनुष्का प्रजापति ने सामूहिक योग कराया। इस अवसर पर सांसद पाटील ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आज दुनिया के 200 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जुड़े हैं। इस तरह वह योग की विभिन्न विधाओं के साथ जुड़कर भारत की ऋषि परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे है।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए इसे अपनाने की अपील की साथ ही कहा कि योग संपूर्ण जीवन पद्धति जीवन का अनुशासन है स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button