आजमगढ़:नए कानून के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए थानाध्यक्ष अहरौला ने बुलाई बैठक

Azamgarh: SHO Ahraula calls meeting to make people aware of new law

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

 

आजमगढ़:नए कानून के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए थानाध्यक्ष अहरौला ने बुलाई बैठक । नए कानून को लेकर आज थानाध्यक्ष अहरौला सुनील कुमार दुबे के द्वारा लोगो को जागरूक किया गया नए कानून के अन्तर्गत संशोधित हुए एवं नए जोड़े हुए सभी धाराओं के प्रति जानकारी देते हुवे बताया कि अब आप सभी लोग अपने घर बैठे ही ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकते हैं जिस पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी । इसी कड़ी में उन्होंने आगे बताया की अब किसी भी मुकदमे में गवाह को कोर्ट जाने की जरूरत नही पड़ेगी और गवाह दार घर बैठे ही ऑनलाइन अपने गवाही कोर्ट को दे सकता है

 

 

जिससे अपराधी को सजा हो सकती है और गवाह दार भी सुरक्षित अपने घर पर रह सकता है अगर किसी भी हालत में गवाह को अपने जान का खतरा लगता है तो उसको पुलिस महकमे द्वारा द्वारा सुरक्षा प्रदान कराई जाएगी । इस बैठक में क्षेत्र के व्यापारी, पत्रकार , संभ्रांत नागरिक व कई ग्राम के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे साथ ही साथ थाना अध्यक्ष ने लोगों से कहा कि इसके प्रति हर नागरिक को जागरूक करें ताकि हर व्यक्ति आज से लागू हुते नए कानून के बारे में जान सके ।

Related Articles

Back to top button