आजमगढ़ में पूर्व मंत्री ने पढ़ाया आपसी सद्भाव का पाठ,बोले- टिफिन बैठक कर भाजपा कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचाएं सरकार की नीतियां

रिपोर्ट:आफताब आलम
आजमगढ़:विनायक फार्मेसी ऑफ कॉलेज फरिहा में भारतीय जनता पार्टी दीदारगंज का टिफिन बैठक कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान ने किया ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय ने कहाकि दीदारगंज विधानसभा के टिफिन बैठक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक साथ मिल बैठकर भोज करें और आपस में भाईचारा बनाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें और 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता अभी से लग जाय क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के विकास के लिए सोचती है और कार्य करती है। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि टिफिन बैठक का उद्देश्य यह नहीं है कि अपने-अपने घर से खाना लेकर आएं और बैठ करके खाना प्रारंभ करते हैं।इसका उद्देश्य है कि अपने-अपने घर से बना करके भोजन जो हम लाए हैं, वह आपस में एक दूसरे के साथ मिल बैठकर के खाएं। इससे हमारे आपस में प्रेम सौहार्द बढ़े। साथ में रहकर किस प्रकार हम एक दूसरे के साथ कार्य कर सकते हैं उस पर चर्चा हो और हमारे विचारों का आदान-प्रदान भी अपने अपने परिवार तक पहुंचे,बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द एवं समरसता का भाव एक दूसरे में पैदा करना है। और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा को दीदार गंज में अधिक से अधिक वोट दिलाना है। बैठक में मुख्य रूप से सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, भानु प्रताप गुप्ता ,विनय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान, प्रधान जिया लाल यादव, अरविंद यादव उर्फ पिन्टू, आलोक चौहान अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, उग्रसेन चौहान, अवधेश मौर्या, राकेश मौर्या,जलंधर चौहान, राजेश बिंद आदि लोग उपस्थित थे ।



