आजमगढ़:दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Azamgarh: Accused of rape arrested

आजमगढ़:जहानागंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया था कि वादिनी की लड़की शौच गयी थी कि रास्ते में अभियुक्त सुरज पुत्र सुदर्शन निवासी ग्रा0 सोनापुर थाना जहानागंज ने वादिनी की लड़की के साथ दुष्कर्म किया जिसको गांव के लोगो ने पकड़ लिया परन्तु अभियुक्त मौका पाकर भाग गया।

 

लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 337/24 धारा 376 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना अ0नि0 सुरेन्द्र कुमार दूबे द्वारा की जा रही है । 01.07.2024 को निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र दुबे मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभियुक्त सूरज पुत्र सुदर्शन राम निवासी सोनापुर थाना जहानागंज आजमगढ़ कही भागने की फिराक में शुम्भी नहर पुलिया पर मौजूद है। इस सूचना पर नि0अ0 सुरेन्द्र दुबे मय हमराह ने अभियुक्त सूरज को शुम्भी नहर पुलिया से समय करीब 09.20 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button