श्रीजी हॉस्पिटल जलालपुर के डॉक्टर ने दिया शुभकामनाएं

रिपोर्ट संजय सिंह
बलिया जलालपुर में स्थित श्री जी हॉस्पिटल के डॉक्टर वीरेंद्र गुप्ता व कंचन जायसवाल ने डॉक्टर दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के समस्त सम्मानित डॉक्टर को दिया शुभकामनाएं! और उन्होंने मीडिया से बताया कि डॉक्टर को धरती का भगवान भी कहा जाता है क्योंकि उनके हाथों सैकड़ों नही हजारों को जीवनदान मिलता है।अब रही गुण की बात तो जो गुण होने चाहिए वो शायद ही किसी डॉक्टर में दिखाई दें चूंकि इस सम्मानित पेशे को भी व्यवसाय का रूप दिया जा चुका है।एक अच्छे डॉक्टर का गुण मरीज की बातें ध्यान पूर्वक सुनकर उसका सस्ता और अच्छा इलाज करना है। दवा सस्ता ही लिखना चाहिए और फजूल की जांच नहीं कराना चाहिए। कोशिश ये हो की दवा का कम से कम प्रगोग हो सके। कुछ जीवन शैली में बदलाव लाकर भी कई रोग ठीक हो सकते हैं ये बातें भी डॉक्टर को बता देना चाहिए । पुन डॉक्टर दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!



