आजमगढ़:बारिश से किसानों के चेहरे कहीं खुश तो कहीं मायूस

आजमगढ़:बारिश से किसानों के चेहरे कहीं खुश तो कहीं मायूस । अहरौला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कहीं बारिश तो कहीं बस बूदा बादी हो रही है लेकिन बारिश उस मात्रा में नहीं हो पा रही है जिससे किसान अपनी धान की फसल की रोपाई कर सके । और वही सुबह से हो रही धीरे-धीरे बारिश से आम जन जीवन भी पूरी तरह से तहस नहस हुआ है लोगों का आना-जाना भी पूरी तरह से बाधित है वह अपने घरों से हो रही बूंदाबादी से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं जिससे आम जनजीवन भी बरसात के मौसम में प्रभावित हुआ है । लोग घरों में रहने के लिए मजबूर है बाजार पूरी तरह से विरान दिख रही है । वही इसी बारिश की वजह से सब्जियों के दामों में भी काफी तेजी आई है जिससे आम जन जीवन पर बहुत फर्क पड़ा है । एक तरफ किसान अब आस लगाए बैठे है की अच्छी बारिश चालू हो तो धान की रोपाई चालू की जाए लेकिन अभी तक अच्छी बारिश का कोई आसार नहीं दिख रहा है जिससे अब किसान कही न कही परेशान भी नजर आ रहे है ।



