जिला बलिया में छह सीएचसी प्रभारियों का हुआ तबादला : रेवती से दिनेश सिंह कों पद मुक्त किया गया

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
*रेवती बलिया*: जनपद बलिया में चली तबादला एक्सप्रेस, मुख्य चिकित्साअधिकारी बलिया ने छह सीएचसी प्रभारियों का किया तबादला।
बताते चले की स्थानीय लोगो द्वारा बार बार डाक्टरों की अनुपस्थिति एवं कमी की शिकायत मिल रही थी जिसमे रेवती समेत अन्य पाँच सीएचसी पर डाक्टरों तबादला किया गया।
बताते चले की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती से दिनेश सिंह कों पदमुक्त कर, सोनवानी के अधीक्षक डॉक्टर मुक़्क़रम कों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती कों चार्ज लेने का आदेश दिया गया, इसके साथ हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड़ पर तैनात डॉक्टर वेंकटेश कों मौआर कों बेरुआरबारी, डॉक्टर सत्य प्रकाश कुशवाहा कों दुबहड़,डॉक्टर प्रिय दर्शन सिंह कों बांसडीह,डॉक्टर वरुण ज्ञानेश्वर कों मनियर एवं डॉक्टर प्रवीण यादव कों सोनवानी पर भेजा गया।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती का चार्ज मिलने के बाद डॉक्टर मुक्कुरर्म ने बताया की रेवती मेरे द्वारा मरीजों कों शिकायत का मौका नही दिया जायेगा और पूर्व की भांति रात्रि में भी उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती के पूर्व प्रभारी डॉक्टर दिनेश सिंह ने बताया की हमारे लिए हमारे अधिकारी का आदेश सर्वोपरि है और वो हमें जिस पद पर रखना चाहते है हमारे लिए सौभाग्य की बात है पूर्व की तरह ही मरीजों कों देते रहेंगे सेवा। आगे आपको बता दे की मुख्य चिकित्साअधिकारी बलिया ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर ड्यूटी से नादर्द रहने वाले चिकित्सक और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिली तो कार्यवाही की जाएगी।



