आजमगढ़:पकड़ा गया किशोरी को भागा ले जाने वाला
आजमगढ़: बरदह थाने की पुलिस ने किशोरी को भागा ले जाने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि वादिनी मुकदमा की लड़की दिनांक 05.12.2023 को पढने के लिए स्कूल गयी थी जो अभी तक घर वापस नही आयी। उक्त सूचना के आधर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 515/23 धारा 363 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। दौरान विवेचना दिनांक 20.06.24 को किशोरी की बरामदगी कर पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366,376 भादवि व 4(2) पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त साहिल पुत्र स्व0 विनोद निवासी ग्राम कछवन थाना चन्दवक जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया। बुधवार को व0उ0नि0 कमलकान्त वर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त साहिल पुत्र स्व0 विनोद निवासी ग्राम कछवन थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को राजेपुर हदिसा मोड़ से समय करीब 08.20 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार चालान मा0 न्यायालय किया गया।