आजमगढ़:साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़िता को वापस मिले पैसे

आजमगढ़: अतरौलिया थाने की पुलिस ने साइबर फ्राड के 13000 रूपये वापस कराये गये।आवेदक प्रिंस यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी इब्राहिमपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि उसके खाते से 13,000/- रूपये साईबर फ्राड के माध्यम से कट गये थे । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर साईबर शिकायत संख्या 33109230131970 पंजीकृत कर साईबर टीम व कम्प्यूटर आपरेटर आशीष कुमार थाना अतरौलिया आजमगढ़ द्वारा आवेदक के खाते से कटे कुल 13000/- रूपये वापस कराये गये। 02.07.2024 को थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए आशीष कुमार मय साईबर हेल्पडेस्क टीम थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ व हे0का0 मुकेश भारती साईबर सेल आजमगढ़ द्वारा आवेदक प्रिंस यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी इब्राहिमपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के खाते से हुयी साईबर ठगी के कुल 13000/- रूपये आवेदक के खाते में वापस कराये गये।



